It is now seven years. The Government should get in touch with the taxpayers and other stake holders to have a feedback on their grievances, suggestions, views and take necessary corrective measures wherever required. It will be a stich in time.
किसी भी नई व्यवस्था को लागू करने के बाद ही उसके pros और cons के बारें में जानकारी मिल पाती है। GST लागू हुए आज 7 वर्ष पूरे हो गए। इत्तिफ़ाक से नई सरकार का भी एक बदले हुए स्वरूप में गठन हो गया है। समय की मांग है कि सरकार taxpayers और GST से जुड़े दूसरे stake holders से सीधा संवाद करे और पता करे कि सब कुछ सही है या कुछ बदलाव और सुधार की जरूरत है। इसके लिए किसी professional agency को engage करके एक detailed questionnaire तैयार करना चाहिए और taxpayers और GST से जुड़े दूसरे stake holders से उनके विचार और सुझाव जानने चाहिए। आने वाले समय के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा, taxpayers और सरकार दोनों के भविष्य के लिए।